कैंची धाम के 15 होटलों और 36 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस, जानिए क्या है मामला और कारण??

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– नैनीताल क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने नैनीताल जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैंची धाम के आसपास 15 होटलों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इन होटलों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही और बिना लाइसेंस संचालन का आरोप है। बोर्ड ने साफ किया है कि यदि होटलों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं कीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

36 औद्योगिक इकाइयों को भी नोटिस

इसके अलावा, 18 स्टोन क्रशर हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में, 5 चंपावत, 3 बागेश्वर, 3 पिथौरागढ़ और 7 खड़िया फैक्ट्रियों सहित कुल 36 औद्योगिक इकाइयों को भी प्रदूषण फैलाने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।

प्रदूषण फैलाने पर होगी सख्त कार्रवाई

क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रबंधक अनुराग नेगी ने बताया कि रूटीन जांच और शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। प्रथम दृष्टया पाया गया कि कई इकाइयां प्रदूषण नियंत्रण के मानकों का पालन नहीं कर रही हैं और इनके पास पर्याप्त व्यवस्थाएं भी नहीं हैं।

बोर्ड ने सभी इकाइयों से एक महीने के भीतर जवाब मांगा है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर जुर्माना, कानूनी कार्रवाई और जरूरत पड़ने पर संस्थानों को बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :