उत्तराखंड एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई – 02 भालू की पित्त के साथ अंतर्राष्ट्रीय वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड एसटीएफ ने वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिथौरागढ़ में एक अंतर्राष्ट्रीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में एसटीएफ के साथ वन प्रभाग पिथौरागढ़ और वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो (WCCB) दिल्ली की टीम भी शामिल थी। आरोपी के पास से दो भालू की पित्त बरामद की गई है।

पिथौरागढ़ वन प्रभाग और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नेपाल के बैतड़ी जिले के रहने वाले 65 वर्षीय तस्कर शेरी राम को पिथौरागढ़ फॉरेस्ट रेंज के शिलोनी अड़किनी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया। बरामद पित्त 1-2 साल पुरानी बताई जा रही है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वन्यजीव अंगों की तस्करी के इनपुट पहले से मिल रहे थे, जिसके आधार पर गोपनीय जांच की जा रही थी। आरोपी जब इस अवैध सामग्री को बेचने के लिए भारत आया, तो एसटीएफ टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

गिरफ्तार तस्कर लंबे समय से वन्यजीव अंगों की तस्करी में लिप्त था और उसके नेटवर्क में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। एसटीएफ और वन विभाग की टीम इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

एसएसपी एसटीएफ की अपील:

एसएसपी नवनीत भुल्लर ने आम जनता से अपील की है कि अगर उन्हें कहीं वन्यजीव तस्करी की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या एसटीएफ उत्तराखंड से संपर्क करें।

टीम की भूमिका:

इस कार्रवाई में एसटीएफ की कुमायूँ यूनिट ने अहम भूमिका निभाई। ऑपरेशन में निरीक्षक एम.पी. सिंह, उपनिरीक्षक प्रकाश भगत, मुख्य आरक्षी महेंद्र गिरि और किशोर कुमार समेत कई अधिकारी शामिल रहे।

उत्तराखंड में वन्यजीव अंगों की अवैध तस्करी पर नकेल कसने के लिए एसटीएफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। आने वाले समय में इस तरह के अपराधों पर और कड़ा शिकंजा कसा जाएगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :