“हाईवे पर भीषण हादसा: कंटेनर, मिनी बस और बाइक की टक्कर में 3 की मौत, 15 घायल!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- भीषण सड़क हादसा, हाईवे पर कंटेनर, मिनी बस और बाइक की टक्कर, 3 की मौत, 15 घायल

पुणे: पुणे-सोलापुर हाईवे पर कोलेगांव चौक के पास रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब भगवान विठ्ठल के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं से भरी मिनी बस एक कंटेनर से टकरा गई।

हादसे के बाद मची चीख-पुकार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहिया वाहन को बचाने के प्रयास में कंटेनर चालक ने नियंत्रण खो दिया, जिससे कंटेनर सीधा मिनी बस से जा टकराया। इस टक्कर में बाइक सवार, मिनी बस चालक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किया राहत कार्य

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल सोलापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं, पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दर्शन के लिए जा रहे थे श्रद्धालु

मिली जानकारी के अनुसार, मिनी बस तुलजापुर और अक्कलकोट होते हुए पंढरपुर दर्शन के लिए जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही यह भीषण हादसा हो गया।

कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने हादसे के बाद कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है, इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन से मांग की जा रही है कि हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती बरती जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :