“राष्ट्रीय खेल की कवरेज के दौरान पत्रकार मंजुल माजिला का निधन, मीडिया जगत में शोक की लहर!”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड के पत्रकारिता जगत के लिए एक दुःखद खबर सामने आई है। राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं फोटोग्राफर मंजुल माजिला का आकस्मिक निधन हो गया। वह अचानक जमीन पर गिर पड़े और फिर नहीं उठ सके। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। उनके असामयिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते थे मंजुल माजिला

मंजुल माजिला लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण सभी के प्रिय थे। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। उनके निधन से मीडिया जगत को गहरी क्षति पहुंची है। वह अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

राष्ट्रीय खेलों की कवरेज के दौरान निधन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंजुल माजिला इन दिनों राष्ट्रीय खेलों की कवरेज में व्यस्त थे। रोज की तरह वे कवरेज के लिए महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे थे। लेकिन जैसे ही उन्होंने वाहन से उतरकर कदम बढ़ाया, वह अचानक जमीन पर गिर पड़े। आसपास मौजूद स्टाफ ने उन्हें संभालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुके थे।

पत्रकारिता और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर

मीडिया जगत के लिए मंजुल माजिला की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। उत्तरांचल प्रेस क्लब, विभिन्न सामाजिक संगठनों और उनके सहकर्मियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया दुःख

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, “दुःख की इस घड़ी में सरकार मंजुल माजिला के परिवार के साथ खड़ी है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं।”

मंजुल माजिला का निधन पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनके परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करे। श्रद्धांजलि।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


    खबरे शेयर करे :

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :