दर्दनाक सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– उत्तराखंड में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला देहरादून जिले के चकराता क्षेत्र का है, जहां शनिवार सुबह एक अल्टो कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शनिवार सुबह चकराता के लेवरा गांव से चार लोग अल्टो कार में सवार होकर बुधेर मोटर मार्ग की ओर जा रहे थे। लेकिन द्वार डांडा के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और उन्हें चकराता के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक अनिल चौहान:-

“यह हादसा शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।”

हादसे में मृतकों की पहचान प्रकाश (32) और गुड्डू (33) के रूप में हुई है, जबकि घायलों में गजेंद्र (28) और शेरू (29) शामिल हैं।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :