होली की मस्ती में बड़ा हादसा: नदी में डूबा किशोर, तलाश में जुटी एनडीआरएफ

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो-: होली के जश्न के बीच ऊधम सिंह नगर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। होली खेलने के बाद दोस्तों के साथ नहाने गए एक किशोर की नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा गूलरभोज इलाके के बौर जलाशय में हुआ, जहां 14 वर्षीय पुष्पेंद्र, निवासी विजय रमपुरा बेरिया, थाना केलाखेड़ा, अपने साथियों संग नहाने गया था।

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देर शाम तक जब पुष्पेंद्र घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों को नदी किनारे किशोर के कपड़े मिले, जिसके बाद हड़कंप मच गया। शनिवार सुबह से एनडीआरएफ की टीम ने नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन अभी तक किशोर का कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों में मचा कोहराम

घटना के बाद से पुष्पेंद्र के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन लगातार नदी किनारे बैठकर अपने बच्चे की सलामती की दुआ कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन भी मौके पर मौजूद है और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।

होली की खुशियां बदली मातम में

होली के रंगों के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि त्योहार की मस्ती में सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें और जलाशयों व नदियों में न जाने की सतर्कता बरतें।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :