

हरिद्वार: यूकेएसएसएससी पेपर लीक कांड में उत्तराखंड सरकार का बुलडोजर एक्शन जारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने एक बार फिर नकल माफियाओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मुख्य आरोपी खालिद मलिक के नजदीकी रिश्तेदारों की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। हरिद्वार के सुल्तानपुर इलाके में प्रशासन की टीम ने शुक्रवार को एक अवैध दुकान को ध्वस्त कर दिया। पुलिस और राजस्व…



