

देहरादून: पहाड़ों की रग-रग से वाकिफ, हर मोड़ पर चलने की आदत डाले ये युवा अब सिर्फ देश की सेवा के लिए तैनात नहीं होंगे, बल्कि आपदा की घड़ी में सबसे पहले सामने खड़े नजर आएंगे। उत्तराखंड जो भौगोलिक रूप से देश के सबसे आपदा-संवेदनशील राज्यों में गिना जाता है, अब युवाओं को आपदा प्रबंधन की पहली पंक्ति में खड़ा करने जा रहा है। इस कड़ी में एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र और स्काउट-गाइड जैसे संगठन…



