

देहरादून : उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी न होने का असर अब साफ तौर पर मौसम पर दिखाई देने लगा है। प्रदेशभर में सूखी ठंड लोगों को परेशान कर रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतलहर और पाले का असर बना हुआ है…जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 9 जनवरी को देहरादून, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार के साथ नैनीताल, चंपावत और पौड़ी जिलों में घने कोहरे क…



