

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के जरड़ा गांव में बकरी चुगाने गए दो ग्रामीणों पर गुलदार ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना यमुनोत्री हाईवे के समीप बर्नीगाड गंगनानी धारा के जंगलों में हुई। स्थानीय निवासियों के अनुसार जरड़ा गांव के अभी सिंह और पीनाठिया सिंह बकरी चराने गए थे तभी गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। बचाव के प्रयास में साथी पर भी हमला हुआ। शोर मचाने पर गुलदार जंगल की ओर भाग गय…



