

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी के चामकोट में अंगीठी जलाने से दम घुटने की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों व्यक्ति लंबे समय से चामकोट में निर्माणाधीन भवन में मिस्त्री का काम कर रहे थे और उसी भवन में कमरा लेकर रह रहे थे। पुलिस के अनुसार प्रमोद जोशी (37) पुत्र नत्थी जोशी, डुंडा निवासी कमरे में सोते समय अंगीठी जलाने के कारण दम घुटने से मौके पर ही मृत पाया गया। उनक…



