

अल्मोड़ा: जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में अस्पताल कर्मचारियों और एक ग्रामीण के बीच हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद पुलिस ने दोनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अस्पताल कर्मचारियों की ओर से कोतवाली अल्मोड़ा में दी गई तहरीर में बताया गया है कि ग्राम मटेला, कोसी अल्मोड़ा निवास…



