

नैनीताल : कोटद्वार के चर्चित सुमित पटवाल हत्याकांड में नैनीताल हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलटते हुए तीनों आरोपियों विशाल उर्फ जॉली, जोनी शर्मा और दीपक सिंह रावत को बरी कर दिया है। न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की खंडपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपियों के खिलाफ दोष सिद्ध करने में विफल रहा और पर्याप्त पुख्ता सबूत पेश नहीं कर सका। इसके चलते न्यायिक प्रक्रिया के तहत…



