

देहरादून: बोर्डिंग स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए गए स्कूल कर्मचारी की सजा बढ़ा दी गई है। प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश महेश चंद्र कौशिक की अदालत ने निचली अदालत के आदेश में संशोधन करते हुए दोषी को सात वर्ष के कठोर कारावास और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला वर्ष 2011 क…



