

देहरादून: गढ़वाल मंडल में चारधाम यात्रा की सफलता के बाद अब उत्तराखंड सरकार कुमाऊं मंडल में धार्मिक पर्यटन को नई गति देने की दिशा में काम कर रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर मानसखंड यात्रा के तहत कुमाऊं के प्राचीन और पौराणिक मंदिरों को बेहतर सुविधाओं से जोड़ने की योजना पर अमल शुरू हो गया है। मानसखंड क्षेत्र में स्थित मंदिरों के रखरखाव और सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारी पर्यटन विभाग…



