

देहरादून: 15 जनवरी को उत्तराखंड सचिवालय में हुई कैबिनेट बैठक में पर्यटन और राज्य विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। बैठक में विशेष रूप से पर्यटन विभाग से जुड़े दो बड़े प्रस्ताव पर मुहर लगी और लंबे समय से हाशिए पर पड़े ब्रिडकुल (उत्तराखंड राज्य अवस्थापना विकास निगम) को भी नई जिम्मेदारियां दी गईं। होम स्टे योजना में बदलाव: कैबिनेट ने राज्य में पर्यटन से जुड़े होम स्टे और बेड…



