

देहरादून: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने उत्तराखंड की समान नागरिक संहिता (UCC) प्रक्रिया की सराहना करते हुए कहा है कि इस तरह का कानून पूरे देश में लागू होना चाहिए…लेकिन इसे लाने से पहले सभी पक्षों से संवाद आवश्यक है। अपने उत्तराखंड दौरे से पहले दिए बयान में उन्होंने कहा कि उत्तराखंड सरकार ने UCC लागू करने से पहले उसका मसौदा तैयार कर जनता के बीच रखा और सुझाव आमंत्रित किए।



