

देहरादून: देहरादून में जिला प्रशासन ने वरिष्ठ नागरिक के भरण-पोषण मामले में सख्त कार्रवाई की है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने आदेशों की अवहेलना करने वाले पुत्र के खिलाफ 1.50 लाख रुपये की रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में पहुंचा मामला जनदर्शन कार्यक्रम में 68 वर्षीय अशोक धवन ने शिकायत की कि उनके पुत्र द्वारा मारपीट, गाली-गलौच और उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंन…



