चमोली: गोपेश्वर में ट्रक ने ली बाइक सवार की जान, हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार !

खबरे शेयर करे :

चमोली जिले के गोपेश्वर में लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुए सड़क हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया। युवक अपनी बाइक समेत ट्रक के नीचे फंस गया।

जिला मुख्यालय गोपेश्वर में मंगलवार को देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा नगर के लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे फंस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान मुकेश नेगी पुत्र कलम सिंह, निवासी नियर लॉ कॉलेज, गोपेश्वर के रूप में हुई है। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, लेकिन युवक बाइक समेत ट्रक के नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था। जेसीबी की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक चालक गवीलो गांव के पास सड़क किनारे खड़े कई वाहनों को टक्कर मारते हुए गोपेश्वर की ओर भाग रहा था। बताया जा रहा है कि पटियालधार पुलिस चौकी पर पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक बैरिकेड्स तोड़कर फरार हो गया। इसके बाद लीसा फैक्ट्री बाईपास मोड़ पर उसने मुकेश नेगी की बाइक को टक्कर मार दी, जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
घटना के बाद पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने कहा कि मामले में जांच की जा रही है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर दिया है। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    चमोली हादसे के मृतकों को अंतिम विदाई, इंडिगो विमान से पार्थिव शरीर भेजे गए गृह नगर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दून एयरपोर्ट से श्रद्धालुओं के शवों को उनके घर भिजवाने से पहले एम्स, ऋषिकेश में पीएम और कैमिकल प्रक्रिया पूरी की गई। जिसके बाद शवों को एयरपोर्ट…


    खबरे शेयर करे :

    दुर्गम पहाड़ियों में हेलिकॉप्टर हादसे के सबूत जुटाना बड़ी चुनौती, आज शुरू होगी जांच !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व…


    खबरे शेयर करे :