Almora News: एसएसजे परिसर में वार्षिक समारोह के साथ छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, कैंपस में बढ़ी चुनावी हलचल !

खबरे शेयर करे :

अल्माेड़ा। एसएसजे परिसर में आयोजित वार्षिक समारोह में मेधावियों के सम्मान के साथ ही छात्रसंघ चुनाव का भी शंखनाद हो गया है। समारोह में शिक्षा, खेल, एनसीसी और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की अधिसूचना भी जारी की गई।

शुक्रवार को एसएसजे परिसर के वार्षिक समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने कहा कि वार्षिक समारोह छात्र-छात्राओं की ओर से वर्षभर अर्जित उपलब्धियों का पिटारा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अल्मोड़ा की सांस्कृतिक एवं बौद्धिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए छात्रसंघ चुनाव में प्रतिभाग करने का आह्वान किया। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या ने छात्रसंघ के सभी पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह में छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला, सचिव विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निखिल कपकोटी, वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि गोविंद प्रसाद, कला संकाय प्रतिनिधि अभिषेक पांडे और दृश्यकला प्रतिनिधि गौरव पांडे ने संबोधित किया। वहां कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, प्रो. सुशील कुमार जोशी, डॉ. एचआर कौशल, डॉ. एके नवीन, गिरीश अधिकारी आदि मौजूद रहे।

संकाय टॉपर हुए सम्मानित
– परिसर में स्नातक स्तर पर विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली दीपिका बिष्ट, मनीष कोरंगा, तुषार सनवाल, प्रिया पवार, नमन गुप्ता, अंजलि बिष्ट, दीप्ति रावत और दिव्या धामी को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही खेलकूद, एनसीसी और एनएसएस में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों और स्वयंसेवियों को सम्मानित किया गया।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन, मिली लटवाल निर्विरोध अध्यक्ष और भावना बनीं उपाध्यक्ष !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे : अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी व एसडीएम संजय…


    खबरे शेयर करे :

    Almora News: मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने भरी हुंकार, जोरदार प्रदर्शन !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर…


    खबरे शेयर करे :