Almora News: पांच साल की बच्ची से लैंगिक अपराध के दोषी को 20 साल की सजा, अदालत ने सुनाया फैसला !

खबरे शेयर करे :

अल्मोड़ा। पांच साल की बच्ची से लैंगिक अपराध के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) श्रीकांत पांडेय की अदालत ने अभियुक्त देव सिंह (54) को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

अभियोजन के अनुसार पांच सितंबर 2024 को बच्ची के पिता ने कुणीधार रानीखेत क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक को तहरीर दी थी। आरोप था कि तीन सितंबर को अभियुक्त बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया और उसके साथ लैंगिक अपराध करने का प्रयास किया। तहरीर के आधार पर पॉक्सो अधिनियम समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने बच्ची के कपड़े और घटनास्थल से चादर कब्जे में ली। बच्ची का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद अभियुक्त को जेल भेज दिया गया। मामले में अभियोजन की ओर से आठ गवाह अदालत में पेश किए गए। विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो घनश्याम जोशी और जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी पूरन सिंह कैड़ा ने अभियोजन पक्ष रखा। दस्तावेजी साक्ष्यों और पत्रावली के परीक्षण के बाद अदालत ने अभियुक्त को दोषी ठहराया। जेल में बिताई अवधि सजा में समायोजित होगी।

 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन, मिली लटवाल निर्विरोध अध्यक्ष और भावना बनीं उपाध्यक्ष !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे : अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी व एसडीएम संजय…


    खबरे शेयर करे :

    Almora News: मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने भरी हुंकार, जोरदार प्रदर्शन !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर…


    खबरे शेयर करे :