प्रेमी से बात कर रही बहन को भाई ने मौत के घाट उतारा।

खबरे शेयर करे :

रूड़की। बहन के प्रेमी से मोबाइल पर बात करने से नाराज भाई ने उसकी चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, मंगलौर कस्बे के मोहल्ला मलानपुरा निवासी शाईस्ता उर्फ फिजा (24) का अपने पड़ोस में ही एक युवक से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक परिजनों को लग गई थी। परिजनों ने उसके युवक से बातचीत करने पर पाबंदी लगा दी थी। बताया जा रहा है कि रविवार की शाम युवती की मां किसी काम से अपनी रिश्तेदारी में गई थी। जबकि घर पर उसके दो भाई और एक बहन थी।रात में वह चोरी छिपे अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। जिसे उसके छोटे भाई अमन ने पकड़ लिया था। प्रेमी से बात करने से नाराज अमन ने अपनी बहन की चाकू से गला काटकर हत्या कर दी। साथ ही घर में मौजूद अपने भाई और बहनों से घटना के बारे में किसी को भी नहीं बताने की बात कही। युवक ने मोबाइल पर घटना जानकारी अपनी मां को दी। इस पर सोमवार की सुबह मां घर पहुंची तो बेटी के शव को देखकर शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पड़ोसियों ने करीब एक बजे अनहोनी होने का शक होने पर सूचना पुलिस को दी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शांति कुमार मौके पर पहुंचे तो हत्या का पता चला। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :