खुद को मंत्री बताकर लोगो को धमका रही थी।

खबरे शेयर करे :

देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से बरेली, यूपी में एक महिला के खिलाफ दर्ज कराए गए मुकदमे के बाद खुद मंत्री ने आगे आकर पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि संबंधित महिला समाज में खुद को रेखा आर्या प्रचारित कर लोगों को धमका रही थी और उनका और उनके पति गिरधारी लाल शाहू को बदनाम कर रही थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद मंगलवार को मीडिया को जारी बयान में मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महिला की ओर से अपने दस्तावेजों में उनके बरेली स्थित आवास का पता और उनके पति के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा था।मंत्री ने कहा कि उनकी जानकारी में आया था कि महिला जिस गाड़ी में घूमती थी, उसमें उत्तराखंड सरकार की तख्ती और हूटर भी लगाया गया था। इसके साथ ही महिला खुद को रेखा आर्या बताते हुए जगह-जगह फोन करती थी और दबदबा बनाती थी। इस प्रकार की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने संबंधित क्षेत्री के पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में पुलिस अपना काम करेगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :