हरिद्वार: लापता पूर्व सभासद नसीम अहमद का शव खाली मकान में मिला

खबरे शेयर करे :

हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र से बीते दिन लापता हुए पूर्व सभासद नसीम अहमद का शव एक खाली मकान में पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। शव को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मंगलौर कस्बे के बाहरी किला मोहल्ला निवासी नसीम अहमद पूर्व में सभासद रह चुके हैं। वे बीते दिन करीब ग्यारह बजे से लापता थे और उनके परिजन उनकी तलाश में जुटे हुए थे। परिजनों ने पुलिस को भी सूचित किया था, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। सोमवार की सुबह किसी ने परिजनों को सूचना दी कि उनका शव पड़ोस के एक खाली मकान के कमरे में पड़ा है।
शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव की जांच की और पंचनामे की कार्रवाई पूरी की। शव को पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।
मंगलौर कोतवाली के कार्यवाहक प्रभारी धर्मेंद्र राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :