बैंक कर्मी महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाये।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में एक महिला बैंक कर्मी ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें पति पर बेटी को पानी में डुबोकर मारने की कोशिश और उसकी बहन से छेड़छाड़ का आरोप शामिल है। काठगोदाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने अपनी तहरीर में कहा है कि 31 अगस्त की शाम जब वह ऑफिस से घर लौटी, तो उसके पति विजय अधिकारी ने घर पहुंचते ही सास के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की।

इस दौरान सास की गोद में उनकी 14 महीने की बेटी भी थी, जिसे चोटें आईं। महिला ने आरोप लगाया कि पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं।

उसके मुताबिक, बेटी के जन्म के बाद उसे घर से निकाल दिया गया और पति ने उसकी बेटी को पानी की बाल्टी में डुबोकर मारने की कोशिश की। साथ ही, उसने उसकी बहन से अश्लील हरकतें भी कीं। काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :