भाजपा पार्षद के भाई की तहरीर पर एफआईआर दर्ज” यादव परिवार पर रंगदारी मांगने व फायरिंग का आरोप” यादव परिवार बोला हम जांच को तैयार।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर: भदईपुरा क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच तनाव बढ़ गया है। वार्ड नं 16 से बीजेपी पार्षद प्रमोद शर्मा के भाई पवन शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि चंद्र प्रकाश यादव, हृदय प्रकाश यादव उर्फ भीम, राम प्रकाश यादव, रजत प्रकाश उर्फ गुड्डू, कृष्ण प्रकाश यादव उर्फ लाला समेत एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे रंगदारी की मांग की।

पवन शर्मा के अनुसार, जब उन्होंने रंगदारी देने से इनकार किया और घर से टहलने के लिए निकले, तभी आरोपियों ने उनकी ओर हवाई फायरिंग की। इस मामले में पुलिस ने पवन शर्मा की तहरीर के आधार पर एफआईआर नंबर 0072 दर्ज कर ली है। मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 190, 191(3), 308(4), 351(2) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यादव परिवार ने किया आरोपों से इनकार

वहीं, यादव परिवार ने पत्रकार वार्ता कर इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि जिस समय की यह घटना बताई जा रही है, उस दौरान वे अपने घर पर मौजूद थे, जिसकी पुष्टि उनके सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से की जा सकती है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :