*38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टनकपुर में राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन* 

खबरे शेयर करे :

38वें राष्ट्रीय खेलों के तहत टनकपुर क्षेत्र में काली/शारदा नदी में राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता का आगाज हो गया। प्रथम दिन पूर्णागिरि चरण मंदिर से लेकर बूम मंदिर तक राफ्टिंग हुई। इस अवसर पर मित्र देश नेपाल के कंचनपुर जिले के जिलाधिकारी नारायण प्रसाद सपकोटा तथा पुलिस अधीक्षक कंचनपुर चक्रराज जोशी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पहले दिन की प्रतियोगिता पुरुष डाउन रीवर व महिला डाउन रीवर में कर्नाटक की टीमों ने गोल्ड मेडल जीते। इस अवसर पर चम्पावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने कहा कि 38वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी उत्तराखंड को मिली यह बेहद गर्व की बात है और राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता जनपद चम्पावत में होना हमारे लिए और भी अधिक गौरव व सौभाग्य की बात है। राफ्टिंग डेमो स्पोर्ट प्रतियोगिता 08 फरवरी से 10 फरवरी तक चलेगी। जिसमें 8 राज्यों के 85 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता तीन श्रेणियों में आयोजित की जाएगी। जिसमें महिला, पुरुष और मिक्स ग्रुप शामिल हैं। यहां आयोजन होने से देश भर के खिलाड़ी हमारी संस्कृति को जानेंगे एवं चम्पावत की सांस्कृतिक पहचान भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले सभी प्रतिभागी अपना अच्छ प्रदर्शन करें एवं एक सकारात्मक भावना से प्रतियोगियों में प्रदर्शन करें। निर्णायक टीम में प्रेसिडेंट इंडियन कयाकिंग एंड कैनोइंग प्रशान्त कुशवाहा, कंपटीशन डायरेक्टर बिलक्विस मिर, चीफ फिनिश जज जयंकता सिंह, दिलीप, चेयरपर्सन राफ्टिंग पदम गुलेरिया रहे। जिलाधिकारी कंचनपुर नेपाल, जिलाधिकारी चम्पावत, पुलिस अधीक्षक चम्पावत व पुलिस अधीक्षक कंचनपुर नेपाल ने विजेता टीमों को मेडल पहनाकर प्रशस्तिपत्र प्रदान किया। जिसमें पुरुष डाउन रीवर में गोल्ड मेडल कर्नाटक टीम ने जीता, रजत पदक एसएससीबी ने तथा कांस्य पदक आंध्र प्रदेश की टीम ने जीता। वहीं महिला डाउन रीवर में प्रथम स्थान पर रहकर गोल्ड कर्नाटक ने जीता, द्वितीय स्थान पर रहकर रजत पदक उत्तराखंड ने जीता तथा तृतीय स्थान पर रहकर चंडीगढ़ ने कांस्य पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर सेक्टरी जनरल इंडियन ओलंपिक कमेटी डॉ. डीके सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी चन्दन सिंह बिष्ट, उप क्रीड़ा अधिकारी मुकेश शर्मा, विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी स्थानीय जनता तथा अन्य लोग उपस्थिति रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :