रुद्रपुर: मदरसा फैजुल मुस्तफ़ा में दस्तारबंदी के मौके पर रक्तदान शिविर का आयोजन

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- रुद्रपुर के खेड़ा कॉलोनी स्थित मदरसा फैजुल मुस्तफा में दस्तारबंदी के पावन अवसर पर युवाओं द्वारा नशे के खिलाफ एक विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस रक्तदान शिविर का आयोजन उम्मीद ब्लड फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

संस्था के सदस्य गुफरान खान और अकरम खान ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। उन्होंने जानकारी दी कि इस रक्तदान शिविर में एकत्रित रक्त थैलीसीमिया से पीड़ित बच्चों को उपलब्ध कराया जाता है, जिन्हें हर महीने रक्त की आवश्यकता होती है। इसके अलावा, डायलेसिस मरीजों, एनीमिया पीड़ितों और दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए भी यह रक्त जीवनदायी साबित होता है।

मदरसे के मुफ्ती मुजीबुर्रहमान साहब ने इस अवसर पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने संदेश दिया—

“नशा करके अपनी जान न गंवाएं, बल्कि रक्तदान कर किसी की जान बचाएं।”

उन्होंने आगे कहा कि आजकल के युवा नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं, जबकि उन्हें समाज और देश के हित में कार्य करना चाहिए। युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

इस आयोजन के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझा और आगे भी इस प्रकार के सामाजिक कार्यों में भाग लेने का संकल्प लिया। आयोजकों ने सभी से अपील की कि अधिक से अधिक लोग रक्तदान करें, जिससे जरूरतमंदों की जान बचाई जा सके। यह एक बेहद नेक और पुण्य का कार्य है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :