

चमोली: चमोली जिले के नंदानगर तहसील अंतर्गत घाट क्षेत्र में भारी बारिश और बादल फटने की वजह से बड़ा हादसा सामने आया है। क्षेत्र के कुंतरी फाली और धुरमा गांव से अब तक कुल 10 लोगों के लापता होने की सूचना मिली है। वहीं 4-5 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हालात इतने गंभीर हैं कि प्रशासन, पुलिस और राहत टीमें मौके पर पहुँचने में जूझ रही हैं। लापता लोगों की सूची: ग्राम कुंतरी फाली से – 8 लोग…



