उत्तराखंड में मौसम का कहर: बिजली गिरने से 41 बकरियों की मौत, गांवों में दहशत।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। जहां मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बारिश और आकाशीय बिजली ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बागेश्वर जिले के कपकोट क्षेत्र में बिजली गिरने से भारी नुकसान हुआ है। देखिए ये रिपोर्ट…

शनिवार को बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील के जगथाना, पोथिंग और तोली गांवों में प्रकृति का रौद्र रूप देखने को मिला। आकाशीय बिजली गिरने से तीन ग्रामीणों की कुल 41 बकरियों की मौत हो गई। वहीं कई बकरियां अब भी लापता बताई जा रही हैं।

पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। शुरुआती आकलन के अनुसार, तीनों ग्रामीणों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

( तहसीलदार देवेंद्र कुमार लोहनी)

“प्रशासनिक टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया है। नुकसान का आंकलन किया जा रहा है और नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।”

लगातार हो रही बारिश और बिजली गिरने से इलाके के ग्रामीण दहशत में हैं। इधर, चमोली जिले में भी पिछले दो दिनों में भारी नुकसान हुआ है। नंदप्रयाग में बादल फटने की घटना सामने आई थी, जबकि थराली में भी भारी बारिश से तबाही मची थी।

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में खराब मौसम से हालात बेहद नाजुक बने हुए हैं। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और प्रभावित ग्रामीणों को राहत पहुंचाने का प्रयास जारी है।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :