

देहरादून: उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत तैयार किए गए 5,000 आवास इस माह लाभार्थियों को सौंपे जाएंगे। सभी आवासों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का समय मिलते ही राज्य स्तर पर भव्य समारोह आयोजित कर लाभार्थियों को घरों की चाबियां दी जाएंगी। आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के लाभार्थी वर्चुअल…



