जिले में दिल दहला देने वाली घटना: पांच बच्चों की मां ने लगाई फांसी, कमरे में सो रहे थे बच्चे।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- पांच बच्चों की मां ने की आत्महत्या, पति ने देखा तो उड़े होश

हल्द्वानी: कोतवाली थाना क्षेत्र के राजपुरा चौकी इलाके में एक 35 वर्षीय महिला ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त महिला के पांच छोटे बच्चे और उसका भाई उसी कमरे में सो रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति के आने पर चला पता

हल्द्वानी कोतवाली प्रभारी राजेश यादव के अनुसार, महिला का मंगलवार को पड़ोसियों से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिससे वह परेशान थी। बुधवार रात जब उसका पति घर लौटा, तो पत्नी को फंदे से लटका देख उसके होश उड़ गए। तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

परिवार वालों ने बताया कि महिला ने कमरे में ही आत्महत्या की, जिससे घर में कोहराम मच गया। उसके पांच छोटे बच्चे मां को इस हाल में देखकर सदमे में हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

हल्द्वानी में तीन हफ्तों में दूसरी आत्महत्या

हल्द्वानी में आत्महत्या का यह तीन हफ्तों में दूसरा मामला है। इससे पहले, 27 फरवरी को शहर के प्रतिष्ठित जूता व्यापारी फैजान सिद्दीकी ने आत्महत्या कर ली थी। उनकी दुकान में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ था, जिससे वह अवसाद में चले गए थे।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला की आत्महत्या के पीछे की असल वजह जानने की कोशिश कर रही है।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :