

पिथौरागढ़: सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शुक्रवार की दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों को गहरे शोक में डुबो दिया। थल से डुंगरीगाड़ा जा रही एक ऑल्टो कार अचानक बेकाबू होकर 150 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पूर्व फौजी मोहन सिंह बसेड़ा (65) और चालक तुषार चौहान (25) की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा थल से करीब 9 किलोमीटर दूर मालाझूला के पास हुआ। बताय…



