

उत्तरकाशी : उत्तरकाशी जिले के नौगांव विकासखंड के बलाड़ी गांव में सर्पदंश की एक दुखद घटना सामने आई है। खेत में काम कर रही 58 वर्षीय महिला की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिवार पर पहले ही दुखों का पहाड़ टूटा हुआ था…क्योंकि करीब छह महीने पहले महिला के पति का भी हृदयगति रुकने से निधन हो गया था। जानकारी के अनुसार, बलाड़ी गांव निवासी सुगंधरा देव…



