

रुद्रपुर: उधम सिंह नगर पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में हिरासत में लिया है। महिला का नाम रजिया बेगम है…जो बिना वैध वीजा के गदरपुर क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस और खुफिया एजेंसी की जांच के बाद उसे डिटेन किया गया है। जानकारी के मुताबिक, रजिया वर्ष 2019 में वैध पासपोर्ट और वीजा के जरिए बांग्लादेश से भारत आई थी। यहां उसकी मुलाकात फेसबुक के माध्यम से गदरपुर…



