“ऊधमसिंहनगर” के भजन सिंह बने घायल सैफ अली खान के फरिश्ते, इंसानियत की मिसाल बना उत्तराखंड का बेटा”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- 16 जनवरी की देर रात बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक व्यक्ति ने हमला कर दिया, जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में सैफ अली खान ने मदद के लिए एक ऑटो ड्राइवर भजन सिंह राणा का सहारा लिया। उत्तराखंड के खटीमा के रहने वाले भजन सिंह ने बिना समय गंवाए सैफ अली खान को हॉस्पिटल पहुंचाया।

सैफ अली खान को पहचान नहीं पाए भजन सिंह

भजन सिंह ने बताया कि जब सैफ उनके ऑटो में बैठे तो वह यह नहीं पहचान पाए थे कि वह बॉलीवुड के प्रसिद्ध एक्टर हैं। उनकी प्राथमिकता घायल व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने की थी। हॉस्पिटल पहुंचने पर सैफ अली खान ने अपना परिचय दिया, तब उन्हें इस बात का अहसास हुआ।

रुपए लेने से किया इनकार

भजन सिंह ने बताया कि हॉस्पिटल पहुंचने के बाद सैफ अली खान ने उन्हें पैसा देने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और तुरंत वहां से चले गए।

भजन सिंह का परिवार और संघर्ष

भजन सिंह पिछले 20 सालों से मुंबई में ऑटो चला रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं जो उत्तराखंड के खटीमा में रहते हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और बेटा आर्थिक तंगी के कारण अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ चुका है। फिलहाल, भजन सिंह अपने बेटे की पढ़ाई दोबारा शुरू कराने की योजना बना रहे हैं।

भजन सिंह को मिल रही सराहना

घटना के बाद से भजन सिंह मीडिया और आम जनता के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि उनके पास लगातार फोन आ रहे हैं और लोग उन्हें टीवी और न्यूज़ चैनल पर देखकर बधाई दे रहे हैं।

सैफ अली खान से मिलने की इच्छा

भजन सिंह ने अपनी इच्छा जताई कि वह सैफ अली खान से दोबारा मिलना चाहते हैं। उनका कहना है कि यदि सैफ अली खान उनसे मिलते हैं, तो यह उनके लिए प्रेरणा का काम करेगा, भजन सिंह की निस्वार्थ सेवा और सादगी ने उन्हें देशभर में पहचान दिलाई है।

रिपोर्ट:- साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड: नया बिजली कनेक्शन लेने वालों के लिए बड़ी राहत, दफ्तरों की दौड़ और साइट इंस्पेक्शन से मिलेगी मुक्ति !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :उत्तराखंड में नया बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं के लिए प्रक्रिया अब पहले से आसान होने जा रही है। नई व्यवस्था के तहत कनेक्शन की दरें पहले…


खबरे शेयर करे :