

हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में रविवार को एक गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को गलत शव सौंप दिए जाने से दो परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। घटना का पता तब चला जब एक परिवार अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए शव घर ले गया और अंतिम दर्शन के दौरान पहचान में गड़बड़ी सामने आई। जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के बाद पोस्टमार्टम…



