बीजेपी विधायक ने थाना परिसर में दिया सांकेतिक धरना, जानें क्या है पूरा मामला।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने आज थाना परिसर पहुंचकर दरी बिछाई और एक परिवार के साथ थाना परिसर के अंदर ही धरना प्रदर्शन के लिए बैठ गए ।

मौके पर बोलते हुए गदरपुर विधायक अरविंद पांडे ने कहा थाना अध्यक्ष गदरपुर के पास एक परिवार आया था जिसका यह कहना है कि उन्होंने 15 एकड़ कृषि भूमि बटाई पर ली थी जिसका चौथा हिस्सा उन्हें मिलना था लेकिन खेत मालिक ने वहां पर कंबाइन चलाकर, सारी फसल अपने साथ ले गया, और पीड़ित परिवार को उनका हिस्सा नहीं दिया। इसकी सूचना गदरपुर पुलिस को दी गई पुलिस ने कार्रवाई नहीं की मजबूर होकर परिवार के साथ हमें सांकेतिक धरना देना पड़ रहा है गदरपुर पुलिस की कार्यप्रणाली सही नहीं है और थाना अध्यक्ष हमारी सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं जब विधायक थाने में धरने पर बैठे तो पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए, थाने अध्यक्ष के निवेदन व कार्रवाई के आश्वासन पर धरने को समाप्त किया गया।

इस मौके पर सोनाली नाम की महिला ने बताया कि थाना अध्यक्ष के पास कई बार वह अपनी तहरीर लेकर आए लेकिन हमेशा टालमटोल कर उन्हें वापस भेज दिया गया इससे मजबूर होकर हम लोग आज थाना परिसर में विधायक जी के साथ आए हैं लेकिन सुनवाई नहीं होने के कारण हम लोग दरी बिछाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं हमारी मांग है कि हमारी उचित मजदूरी हमें गदरपुर पुलिस दिलवाए लेकिन पुलिस हमेशा हमारे इस मांग को अनसुना करती रही।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :