

देहरादून। देहरादून के रायवाला क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। शुक्रवार को हनुमान मंदिर के पास एक सांड ने स्थानीय युवक पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी बजरंग अपनी दुकान के सामने खड़े सांड को हटाने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सांड अचानक उग्र हो गय…



