

नैनीताल: प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई। कार्यक्रम की मुख्य…



