

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) पेपर लीक मामले में जांच तेजी पकड़ चुकी है। पहली गिरफ्तारी के बाद अब CBI ने बड़ा कदम उठाते हुए पूर्व बेरोज़गार संघ अध्यक्ष बॉबी पंवार को पूछताछ के लिए बुलाया है। CBI ने उन्हें सोमवार को देहरादून में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं। 21 सितंबर को हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की जानकारी सबसे पहले बॉबी पंवार के ही पास पहुँची थ…



