

उत्तराखंड में 27 अक्टूबर से मौसम में बदलाव, हफ्ते भर बढ़ सकती है ठंड देहरादून: उत्तराखंड में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है और तापमान सामान्य से अधिक है। दिनभर तेज धूप के कारण पारा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में भी सामान्य से ऊँचा बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज बदल सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और बूंदाबांदी क…



