

हरिद्वार: देवशयनी (हरिशयनी) एकादशी के साथ 25 जुलाई से चातुर्मास की शुरुआत हो जाएगी। इसके साथ ही विवाह, उपनयन, मुंडन, गृह प्रवेश और अन्य मांगलिक कार्य कुछ समय के लिए बंद हो जाएंगे। ऐसे में जिन लोगों ने इन कार्यक्रमों की योजना बनाई है, उन्हें अब अगले शुभ मुहूर्त का इंतजार करना होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार देवशयनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं। सनातन परंपरा के अनुसार…



