ऊधमसिंहनगर में चाइनीज मांझे का कहर” रास्ते में लिपटा चाइनीज मांझा, सड़क पर गिरे बैंक मैनेजर।

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– ऊधम सिंह नगर जिले में चाइनीज मांझा कहर बन गया जहां बाजपुर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है, जिससे आम लोग गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। सोमवार शाम इंडियन ओवरसीज बैंक के शाखा प्रबंधक हिमांशु जोशी इस खतरनाक मांझे की चपेट में आकर घायल हो गए।

रास्ते में लिपटा चाइनीज मांझा, सड़क पर गिरे बैंक मैनेजर

शाम करीब सवा छह बजे हिमांशु जोशी स्कूटी से घर लौट रहे थे। रामपुर रोड स्थित एक्सिस बैंक के सामने अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में लिपट गया। मांझे की तेज धार से उनकी गर्दन में गहरा जख्म हो गया और संतुलन बिगड़ने से स्कूटी सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें और चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

चाइनीज मांझे की बिक्री पर रोक की मांग

घटना के बाद स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री पर सख्त रोक लगाने की मांग की है। इस पर सीओ विभव सैनी ने कहा कि चाइनीज मांझा बेचने वालों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन की लापरवाही से खतरे में जान

गौरतलब है कि चाइनीज मांझा पहले भी कई गंभीर हादसों की वजह बन चुका है, लेकिन इसके बावजूद बाजारों में चोरी-छिपे इसकी बिक्री जारी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या सख्त कदम उठाता है।

रिपोर्ट:-  साक्षी सक्सेना 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :