

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून का असर लगातार बना हुआ है। राज्य के कई पर्वतीय इलाकों में रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई जगहों पर मलबा और पत्थर गिरने से सड़कें प्रभावित हुई हैं…जबकि नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ…



