“कांग्रेस को तगड़ा झटका: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने छोड़ा हाथ, थाम सकते हैं बीजेपी का हाथ?”

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, मथुरा दत्त जोशी, जो कांग्रेस पार्टी के एक वरिष्ठ नेता और प्रदेश उपाध्यक्ष थे, ने पार्टी से इस्तीफा देकर सभी को चौंका दिया है। जोशी अपनी पत्नी के लिए नगर पालिका अध्यक्ष का टिकट ना मिलने से नाराज थे। उनका कहना था कि उन्होंने पिथौरागढ़ विधायक मयूख मेहर के इस्तीफे या सस्पेंशन की मांग की थी, जिसके लिए उन्होंने पार्टी को तीन दिन का अल्टीमेटम भी दिया था। लेकिन पार्टी की तरफ से कोई कदम ना उठाए जाने के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा देने का निर्णय लिया।

सूत्रों की मानें तो मथुरा दत्त जोशी कांग्रेस छोड़ने के बाद आज ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। उनके इस फैसले से कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है और बीजेपी में संभावित एंट्री की खबरों ने सियासी माहौल को गरम कर दिया है।

जोशी के इस्तीफे से उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा नुकसान हो सकता है। अब यह देखना होगा कि उनका बीजेपी में शामिल होना प्रदेश की राजनीति पर कैसा प्रभाव डालेगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

केदारनाथ में गिरी बर्फ, भक्तों का मन हुआ प्रसन्न!

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :केदारनाथ धाम में बर्फबारी होने से ठंड बढ़ गई। धाम में सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा और बर्फ की सफेद चादर के बीच बाबा…


खबरे शेयर करे :

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :