

चंपावत : चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र से दुखद खबर सामने आई है। छुट्टी पर घर आए सेना के हवलदार हरीश चंद का अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। उनके जाने से परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है। गड़ीगोठ गांव निवासी 35 वर्षीय हरीश चंद भारतीय सेना में हवलदार पद पर तैनात थे। वह इन दिनों अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए 25 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 9 फरवरी की तड़के करीब 3 बज…



