

उत्तराखंड में एक बार फिर भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। पर्वतीय जिलों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी के चलते जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और नैनीताल जिलों के कुछ हिस्सों में भारी स…



