

देहरादून। उत्तराखंड में राशन कार्डों की ई-केवाईसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। पहले इसके लिए 31 दिसंबर की तिथि तय की गई थी। साथ ही जिन लोगों ने ई केवाईसी नहीं करवाई है, उन्हें भी राशन मिलता रहेगा। हालांकि राशन लेते वक्त उन्हें ई-केवाईसी करवा देना होगा। राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूरे राज्य में दिसंबर महीने में ई केवाईसी को लेकर अभियान चलाया गया था। कई जिलों में पहले 15 दिसंबर और फिर 31 दिसंबर तक…



