

देहरादून: उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पहाड़ों पर एयर कनेक्टिविटी का सपना अब तेजी से धरातल पर उतर रहा है। कुमाऊँ मंडल के बाद अब गढ़वाल मंडल में भी हवाई सेवाओं की शुरुआत हो चुकी है। शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट से गढ़वाल के प्रमुख शहरों देहरादून, टिहरी, श्रीनगर और गौचर के लिए हेली सेवा शुरू कर दी गई। इन नए रूटों ने पूरे क्षेत्र में नई ऊर्जा और उत्साह का माहौल बना दिया ह…



